अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

0
50

फरीदाबाद (नेशनल प्रहरी/ रघुबीर सिंह)। पुलिस आयुक्त विकास कुमार आरोड़ा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रशासनिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 10 महिला पुलिस कर्मचारियों को सेक्टर 21C स्थित पुलिस आयुक्त में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 से 2023 के अवसर पर प्रशासनिक कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाली उप निरीक्षक बबीता, उप.निरक्षक प्रियंकी,मोनिका,सुमन, मुख्य सिपाही कविता,एवं महिला सिपाही पिंकी, निर्मला, आसमा, बबली और हेमलाता के साथ 10 महिला पुलिस कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया गया।
पुलिस आयुक्त ने अपने कार्यालय में दोषियों के ठिकाने का पता लगाने व दोषियों को गिरफ्तार करने वाली 10 महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल, डीसीपी सेन्ट्रल मुकेश मल्होत्रा, डीसीपी बल्लबगढ़ कुशलपाल, एसीपी महिला सुरक्ष, तीनो जॉन के महिला थाना के प्रबंधक व अन्य महिला पुलिसकर्मी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 महिला पुलिस अधिकारियों को उनके असाधारण काम के लिए सम्मानित किया, एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा महिला अधिकारियों को एक प्रशस्ति पत्र और नगद रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया। पुलिस आयुक्त ने खुशी व्यक्त की और सभी उपलब्धि हासिल करने वालों की सराहना की और प्रत्येक पुलिस अधिकारी को अपने अनुभव साझा करने का मौका दिया।
इस अवसर पर महिला पुलिस कर्मीयो से उनको ड्युटी करते उनके सामने आने वाली समस्यों के संबंध में जानकारी ली। उप निरीक्षक बबीता, स.उप.निरक्षक प्रियंकी,मोनिका,सुमन, मुख्य सिपाही कविता ने कई दुष्कर्म, छेडछाड, वीडियो व फोटो के जरिए ब्लैक मेल करने के कई मामले सुलझाते हुए महिला को न्याय दिलवाने का कार्य किया है। अनुसंधान अधिकारियो के साथ सयोग व थाना के रिकोर्ड को ठीक रखने में महिला सिपाही पिंकी,निर्मला,आसमा, हेमलता व बबली का नाम शामिल है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि महिलाएं आज समाज के हर वर्ग में अपनी भूमिक निभा रही है। हमारे समाज की आन बान और शान है, महिलाएं मां, बहन, बेटी, दोस्त के साथ-साथ पत्नी का भी दायित्व निभाती है।
आज महिलएं सरकारी और प्राइवेट जॉब में उच्च अधिकारीयो के पद पर भी काम कर रही है। महिलाएं आफिस के साथ- साथ परिवार की जिम्मेदारियों को भी निभा रही है। अपने परिवार के साथ साथ समाज की महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारियों भी उनके कंधों पर है इसलिए इनको सम्मानित किया जाना चाहिए जिसकी यह हकदार हैं।
पुलिस आयुक्त द्वारा महिला पुलिसकर्मियों को भविष्य में इसी प्रकार समाज में महिलाओं की सुरक्षा और मान सम्मान बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करके अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है।