केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर 9 अक्टूबर को बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में करेंगे जन संवाद

0
404
केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद (नेशनल प्रहरी/ रघुबीर सिंह)। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आगामी 9 अक्टूबर 2023 को बल्लभगढ़ विधानसभा में जनसंवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जन संवाद कार्यक्रम सर्वप्रथम गांव बहबलपुर में सुबह 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा उसके बाद 11:30 बजे गांव जुन्हेड़ा और साय 04:00 बजे गांव खंदावली में जन संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर उपरोक्त गांवों के अलावा देवली और घाघोट में भी जन संवाद कार्यक्रम में पहुंचेंगे।