निगम मुख्यालय पर दूसरे दिन भी जारी रही कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल

0
205

फरीदाबाद (नेशनल प्रहरी/ रघुबीर सिंह)। सरकार की वादाखिलाफी और अफसरशाही के खिलाफ नगर निगम मुख्यालय पर कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी की क्रमिक भूख हड़ताल सरकार को 4 अप्रैल तक मानी गई मांगों के पत्र जारी करने तथा पालिका, परिषद, नगर निगम के अधिकारियों द्वारा सरकार के पत्र के अनुसार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने एलटीसी देने तेल साबुन देने एसीपी का लाभ देने 1327 फायरमैनो व ड्राइवरों को सृजित पदों पर समायोजित करने, नए पद सृजित कर पक्की भर्ती करने, हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग करने विभिन्न प्रकार के ठेकों में लगे कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने समान काम समान वेतन देने आदि मांगों को करें लागू करें। अन्यथा संघ 4 अप्रैल के बाद राज्य कमेटी की बैठक बुलाकर हड़ताल का करेगा ऐलान।
आज के विरोध प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरचरण सिंह खांडिया ने की तथा मंच का संचालन सफाई कर्मचारी यूनियन के सचिव कृष्ण चिंडालिया ने किया।
कर्मचारियों को नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, राज्य उपाध्यक्ष कमला, राज्य सचिव अनूपा चिंडालिया, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला वरिष्ठ उप प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, कर्मचारी संघ के जिला सचिव नानक खेरालिया, जिला कैशियर अनिल चिंडालिया ने फूल मालाएं पहनाकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठाया।
नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने 4 अप्रैल तक मानी गई मांगों सफाई कर्मचारियों को 1 हजार रुपये स्वच्छता भत्ता तथा फायर कर्मचारियों को 1 हजार रुपये जोखिम भत्ता देने, फायर विभाग को पुन: निकाय विभाग में शामिल करने, फायर विभाग में होने वाली भर्ती को रदद् करने, 1327 फायर मैनो व ड्राइवरों को स्वीकृत पदों पर समायोजित करने, एक्स ग्रेसिया पॉलिसी में लगाई गई शर्तों को हटाने, कोविड-19 गए कर्मचारियों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता व नौकरी देने कच्चे कर्मचारियों को दुर्घटना होने पर इलाज का खर्च विभाग द्वारा वहन करने तथा मृत्यु होने पर 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने, कच्चे कर्मचारियों को भी एक्सग्रेशिया पॉलिसी का लाभ देने का पत्र जारी करने, हरियाणा को कौसल रोजगार निगम को भंग कर सभी कर्मचारियों को विभाग के रोल पर करने, समान काम-समान वेतन देने सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व अन्य मांगों के पत्र जारी करें।