जे.पी.नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने जताई खुशी

0
163

फरीदाबाद (नेशनल प्रहरी/ रघुबीर सिंह)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा का कार्यकाल बढ़ाए जाने पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.सुरेन्द्र शर्मा बबली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि जगत प्रकाश नड्डा का जीवन संघर्ष से भरा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की पारी शुरू करने वाले नड्डा ने फर्श पर सोकर अर्श तक का सफर पूरा किया है। बतौर छात्र नेता जगत प्रकाश नड्डा मंडल कमीशन के विरोध में आंदोलन का हिस्सा बने थे, पदयात्रा के दौरान रात में एबीवीपी कार्यकर्ता का घर ढूंढ कर फर्श पर ही सो जाया करते थे। उन्होंने कहा कि विरोधी लहर में भी नड्डा ने जीत हासिल की थी। साल 1993 के चुनाव में विरोधी लहर होने पर भी नड्डा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि सियासत में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल के साथ कथित अनबन पर जगत प्रकाश नड्डा ने हिमाचल प्रदेश की राजनीति से निकलकर केंद्र की राह थामी। उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अमित शाह के साथ बतौर महासचिव काम किया।
आज जगत प्रकाश नड्डा सेवा विस्तार पाने वाले तीसरे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने कहा कि हम इश्वर से यहीं कांमना करते हैं कि वह इसी प्रकार सफल होतें रहें और देश के विकास में अपना योगदान देतेे रहें।